background

About

प्रयास मनोचिकित्सा एवं पुनर्वास केंद्र

प्रयास नशा मुक्ति केंद्र

सर्वश्रेष्ठ देखभाल, घर के पास

संस्था का निर्माण वर्ष 2013 में किया गया जिसका उद्देश्य समाज में तेजी से फैल रही बुराई तथा सामान्य जीवन में तनाव से मुक्ति के लिए प्रयास करना है |
उपरोक्त समस्याओं का प्रमुख कारण जीवन शैली का बदलाव तथा कामकाज का अतिरिक्त बोझ हो सकता है| इन समस्याओं के कारण समाज में नशे का जाल बहुत तेजी से फैलता जा रहा है जिससे सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है तथा नशे के परिणामस्वरूप समाज में अपराधिक गतिविधियाँ, परिवार में बिखराव, बेरोजगारी एवं अन्य की समस्या बढ़ती जा रही है | इन समस्याओं के रोकथाम के लिए उत्कृष्ट जीवन शैली एवं नशे से उत्पन्न समस्याओं को समझना अति आवश्यक है |

about

यह समझना होगा की नशा हमारे समाज तथा जीवन को किस प्रकार से नष्ट कर रहा है | संस्था नशामुक्ति एवं जागरूकता हेतु विगत वर्षो से प्रयास कर रहे है तथा उत्कृष्ट परिणाम को देखते हुए अन्य समाजसेवी संस्थाऐं भी सहयोग हेतु आगे आ रही है | वर्तमान में संस्था सक्रिय रूप से उपरोक्त विषयो पर कार्य कर रही है | जहां पर प्रतिवर्ष 300 नशापीड़ितो को केंद्र में रखकर उनका उपचार एवं पुर्नवास का कार्य करती है तथा प्रतिवर्ष 900 से ज्यादा लाभार्थी नशामुक्ति एवं परिवार परामर्श का लाभ लेते है जिसके परिणामस्वरूप अपने उत्कृष्ट जीवन शैली का विकास कर सुखमय जीवन जीते है |

संस्था में नशामुक्ति हेतु विभिन्न चिकित्सा पद्धति का उपयोग किया जाता है जिनमें से प्रमुखतः होम्योपैथी, आयुर्वेद, एलोपैथी, योग, ध्यान, नेचरोपैथी है | इनके साथ पीड़ित का मनोवैज्ञानिक परिक्षण( साइकोमेट्रिक) कर समस्याओं का समाधान साइकोथेरेपी (मनोचिकित्सा) एवं काउंसलिंग के माध्यम से किया जाता है |

तनाव से मुक्ति के लिए रिलेक्सेशन थेरपी म्यूजिक थेरपी एवं अन्य पद्धतियों का उपयोग किया जाता है | उपरोक्त चिकित्सा निगुण एवं प्रशिक्षत चिकित्सक एवं विशेषज्ञों द्वारा किया जाता है |

संस्था में नशापीड़ित मरीजों के लिए व्यायाम, मनोरंजन, उनके सकारात्मक सोच हेतु उत्कृष्ट पुस्तकें, विषय विशेषज्ञों द्वारा परिचर्चा, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं पूर्व लाभार्थियों द्वारा अपने अनुभवों को बांटना जैसी अन्य महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं अपनाई जाती है जिसके परिणामस्वरुप लाभार्थियों को कम समय में मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है |

संस्था में मरीजों के दूर से आये परिजनों हेतु ठहरने की व्यवस्था कराई जाती है संस्था द्वारा प्रत्येक रविवार निःशुल्क परामर्श केन्द्र की स्थापना की गई है जहॉ पर नशा मुक्ति, परिवार एवं अन्य चिकित्सा परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है जिससे समाज में फैली उपरोक्त बुराइयों एवं उनके बचाव हेतु समाज के समस्त वर्ग लाभान्वित हो सके |


संस्था के द्वारा किये जा रहे अन्य प्रयास :-

  • संस्था में प्रत्येक रविवार निःशुल्क परामर्श किया जाता है | जिसके लिए लाभार्थियो को एक हफ्ते पूर्व रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है |
  • महिलाओ हेतु अलग से नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र की स्थापना कर चिकित्सा एवं पुनर्वास करना |(प्रदेश में पहला केन्द्र जहॉ पर महिलाओ हेतु अलग से पुनर्वास केन्द्र की स्थापना की गई)
  • नशा पीड़ित क्षेत्र में शिविर का आयोजन कर चिकित्सा एवं परामर्श देना |
  • ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य परिक्षण कर बीमारियों से बचाव एवं उपचार |
  • ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य बीमारियों का भारतीय चिकित्सा पद्धति द्वारा उपचार तथा घरेलू नुस्खे को बढ़ावा देना |
  • कन्या भ्रूण हत्याओं के रोकथाम तथा समाज में महिलाओ की उपयोगिता पर परिचर्चा करना |
  • बच्चो के पालन पोषण तथा उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु आवश्यक सुझाव देना |
  • विधालयो एवं महाविधालयो का भ्रमण कर उत्कृष्ट जीवन शैली एवं नशे के दुष्परिणाम के लिए जागरूक करना |
  • महिलाओ को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना |
  • असहाय एवं निःशक्तजनो को निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श प्रदान करना |
  • उपरोक्त प्रक्रिया हेतु संस्था सहयोग राशि की अपेक्षा करती है ताकि हम समाज को अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे सकें |
  • संस्था समस्त वर्ग से अपेक्षा करती है की इस कार्य हेतु अपना सुझाव एवं सहयोग प्रदान करेंगे |

?